Home News कोलंबिया के अमजेन के जंगलों मे प्लेन क्रैश के बाद 40 दिनों...

कोलंबिया के अमजेन के जंगलों मे प्लेन क्रैश के बाद 40 दिनों तक जंगल में भटकते रहे 4 बच्चे

101
Image Credit: @petrogustavo

 

लगभग आज से 40 दिन पहले मई के महीने मे कोलम्बिया के अमेज़न के जंगलो मे एक विमान दुर्घटना हुई थी। दुर्घटना के वक़्त विमान मे चार भाई बहन अपनी माँ, एक पायलट और सह पायलट के साथ विमान मे यात्रा कर रहे थे। बच्चों की उम्र 13, 9, 4 और 1 साल की बताई गई है।

दुर्घटना के वक़्त विमान अमेज़न प्रांत के अरराकुआरा से सैन डेल ग्वावियारे जा रही थी और हादसा विमान के इंजन मे गड़बड़ी आने की वजह से हुआ बताया जाता है।

विमान मे सवार बच्चों की माँ और दूसरे लोगो की मौत हो गई। किन्तु बच्चे इस दुर्घटना मे बच गए हैं और लगभग 40 दिनों तक जंगल मे खुद को ज़िंदा रखा।

प्रारम्भ से ही ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि बच्चे दुर्घटना मे बच गए हैं और वे मदद के लिए जंगल में भटक रहे हैं। इसलिए कोलम्बिया की सरकार और वहाँ की सेना शुरुआत से ही बच्चों को खोजने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया था और इस दौरान उन्हे पानी की बॉटल, कैंची और बच्चों के पैरों के निशान भी मिले थे जिससे बच्चों के जिंदा होने की उम्मीद और पुख्ता हो गई थी।

बताया जाता है कि बच्चे हयूटोटो समूह के हैं जो कोलम्बिया के मूल निवासी हैं। इस समुदाय के लोगों को भरोसा था कि बच्चे फलों और जंगल मे जीवित रहने के कौशल के कारण जीवित रह पाएंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही। आखिरकार वहाँ के सेना और सरकार के लगातार अभियान ने 40 दिन बाद उन बच्चो को खोज निकाला है और कोलम्बिया के राष्ट्रपति गुस्तावों पेट्रो ने इस पर खुशी जताया है और कहा है कि यह पूर देश के लिए खुशी की बात है।

इन बच्चों ने 40 दिनों तक जंगल मे खुद ज़िंदा रखकर एक अदम्य साहस का परिचय दिया है और यह संदेश भी की कैसे किताबी दुनिया मे जरूरी है कि बच्चों को उनके पर्यावरण के अनुसार जीने के लिए और मुश्किल समय का सामना करने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाये।