Home Election 2024 क्या मोदी इस महीने शुरू हो रहे संसदीय चुनाव में कांग्रेस को...

क्या मोदी इस महीने शुरू हो रहे संसदीय चुनाव में कांग्रेस को साफ कर सकते हैं?

81
Credit: @RahulGandhi

भारत मे चुनाव एक त्योहार की तरह है । लोग अपना वोट किसे देंगे यह बताने मे काफी सतर्कता बरतते हैं। फिर भी, सर्वे एजेंसिया लोगो के बीच सर्वेक्षण करती रहती है किन्तु अक्सर इनके आंकड़े सटीक नहीं होते हैं और अधिकांशतः खामियों से भरा होता है – जैसे कि सर्वे कहा किया गया, इसमे किन लोगों ने भाग लिया, क्या सवाल पुछे गए आदि।

सर्वे और इसकी गुणवत्ता एक अलग विषय है। किन्तु एक हद तक यह जनता के बीच उत्सुकता तो पैदा कर ही देता है । हाल ही मे एक सर्वेक्षण के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी द्वारा नेतृत्व किए गए गठबंधन को इस महीने शुरू हो रहे चुनावों में लगभग तीन-चौथाई संसदीय सीटों की जीत का आंकड़ा दिया है, जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस को रिकॉर्ड कम समर्थन मिलने की उम्मीद है।

पांच वर्षीय अवधि के लिए चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में आयोजित किए जाएंगे और 4 जून को वोटों का गणना की जाएगा।

मोदी के राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक गठबंधन को संसद के निचले सदन में 543 सीटों में से 399 सीटों पर जीत मिल सकता है जबकि उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 342 सीटों पर जीत की उम्मीद बताई गई है। पाँच वर्ष पहले, भाजपा ने 303 सीटें जीतीं और इसके गठबंधन को 350 से अधिक सीटों पर जीत मिली थी। सर्वे ने काँग्रेस को केवल 38 सीटों पर ही जीत का आकलन किया जो 2019 मे 52 सीट था और 2014 मे 44 सीट ।

ऐसे सर्वे आंकड़ो से काँग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल जरूर कमजोर हो सकता है किन्तु युवा इतिहासकर राम शंकर कहते हैं कि  इस बार लोगो के बीच चुनाव को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं है। एक अजब सी खामोशी है और हो सकता है जनता अपना मूड बना ली है कि इस बार वोट किसे देना है। और पूरी उलटफेर की संभावना है।

बिहार के युवा वोटर अमरजीत कुमार कहते हैं कि इस बार खेला भाजपा के साथ भी हो सकता है। लोग महंगाइ और धर्म की राजनीति से ऊब चुके और इस बार बिहार मे एक हवा चल रही है कि भाजपा के कैंडिडैट को जितना नीचे रखा जा सके उतना अच्छा है ताकि बिहार मे नीतीश और राजद ही मजबूत रहे।

ऐसे मे हमे चुनाव के अंतिम नतीजों का इंतेजार करना होगा । और देखना होगा कि आखिर वोटर के लिया मुद्दा क्या है और वह किसी पार्टी को अपना वोट देगा।