Home News प्रियंका गांधी की इंट्री से कितना फायदा होगा कांग्रेस का?

प्रियंका गांधी की इंट्री से कितना फायदा होगा कांग्रेस का?

156
Image Credit: https://www.inc.in

कांग्रेस ने आज जब यह घोषणा की कि प्रियंका गांधी को पार्टी अहम ज़िम्मेदारी दी है, टेलीविज़न और सोशल मीडिया पर खबर ट्रेंड होने लगी| कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका को पार्टी का महासचिव बनाया है और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को दुरुस्त करने की ज़िम्मेदारी सौंपी है|

लेकिन यह पहली बार नहीं है कि प्रियंका को कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए लाया गया है| इसके पहले भी वो 2004 और 2012 में कांग्रेस के लिए वोट मांग चूकी हैं| हाँ इस बार वो पार्टी की एक अहम पदाधिकारी के रूप में हैं और इसका इस्तेमाल अब वो सांगठनिक बदलाव के लिए भी कर सकती हैं|

 

इस घोषणा से ये बात भी निकल कर आ रही है कि क्या कांग्रेस फिर से परिवारवाद की और बढ़ रही है| कुछ भी हो, एक बात तो साफ़ है कि प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश में तो फैन हैं ही, अब वो कितना वोट कांग्रेस के खाते में ला  पायेंगी, ये तो चुनावी नतीजों के बाद ही साफ़ होगा|

उत्तर प्रदेश में पहले ही मायावती और अखिलेश का गठबंधन हो चूका है और उन दोनों ने भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी को भी देश और राज्य की बदहाली के लिए जिम्मेदार बताया है| पोलिटिकल पंडित भी दबी जुबान में कह रहें हैं कि अगर अखिलेश और मायावती अपना प्रचार स्ट्रेटेजी के साथ करते हैं तो यहाँ कांग्रेस और भाजपा के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा है|